👑Current Affairs 26 July 2019👑
🏇🏇🏇🏇🏇🏇🏇🏇🏇🏇🏇🏇
प्रश्न 1   किस देश के वैज्ञानिकों ने जूट के रेशे को कम लागत वाली बायोडिग्रेडेबल सेल्यूलोस शीट में परिवर्तित करने का तरीका विकसित किया -
 (अ) रूस
 (ब) चीन
 (स) जापान
 (द) बांग्लादेश
 उत्तर   बांग्लादेश
बांग्लादेश के वैज्ञानिकों ने जूट फाइबर को 'सोनाली' नामक कम लागत वाले जैव-क्षरणशील सेल्यूलोज शीट में बदलने की विधि विकसित की है। सोनाली से बने इको-फ्रेंडली जूट पॉली बैग का इस्तेमाल कपड़ों और फूड पैकेजिंग के काम में किया जा सकता है और ये मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं।
प्रश्न 2   भारतीय सेना का उप-प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह
 (ब) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने
 (स) लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू
 (द) लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा
 उत्तर   लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने
पूर्वी सैन्य कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू की जगह लेंगे जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नरवाने सेना प्रमुख पद के भी बड़े दावेदार होंगे, क्योंकि 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत की सेवानिवृत्ति के समय वह सबसे वरिष्ठ कमांडर होंगे। अपने 37 साल की सेवा के दौरान वह आतंकवाद निरोधक अभियान के साथ-साथ अन्य सैन्य कार्रवाइयों में तैनात रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राइफल व ईस्टर्न फ्रंट के इनफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर रह चुके हैं।
प्रश्न 3   किस IIT ने वृद्ध लोगों के लिए CARE4U नामक AI एप्प लांच की -
 (अ) IIT खड़गपुर
 (ब) IIT मद्रास
 (स) IIT दिल्ली
 (द) IIT बंबई
 उत्तर   IIT खड़गपुर
बुढ़ापे में देखभाल के लिए IIT खड़गपुर के छात्रों ने एक एप्प CARE4U विकसित की है, इस एप्प के द्वारा देखभाल करने वाले को किसी वृद्ध व्यक्ति के गिरने का पता चल जायेगा और उनकी लोकेशन की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इस एप्प के द्वारा देखभाल करने वाले को वृद्ध जनों से कनेक्ट किया जायेगा। इस एप्प में न्यूरल नेटवर्क बेस्ड फाल डिटेक्शन अल्गोरिथम है, इससे व्यक्ति के नीचे गिरने का पता चल जायेगा। इस एप्प में एक इंटेलीजेंट चैटबॉट है जो वृद्ध व्यक्ति से बात कर सकता है। CARE4U एप्प व्यक्ति की भावनाओं का पता भी लगा सकती है, जब कोई वृद्ध व्यक्ति एप्प को खोलता है जो फ़ोन से उनका चित्र लिया जाता है और उनके मूड इंडेक्स की गणना की जाती है।
प्रश्न 4   बोरिस जाॅनसन को किस देश के नए प्रधान मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया -
 (अ) रूस
 (ब) जर्मनी
 (स) यूनाइटेड किंगडम
 (द) अर्जेंटीना
 उत्तर   यूनाइटेड किंगडम
बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। दरअसल, ब्रिटेन की यूरोपियन यूनियन के साथ ब्रेग्जिट डील कराने में नाकाम रहने पर 7 जून को थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी कंजर्वेटिव पार्टी ने बोरिस जॉनसन और जेरेमी हंट में से किसी एक को प्रधानमंत्री चुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मत जानना चाहा था। हालांकि, जॉनसन की जीत पहले से तय मानी जा रही थी।
प्रश्न 5   किस कंपनी ने 2019 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है -
 (अ) सिनोपेक
 (ब) वॉलमार्ट
 (स) डच शेल
 (द) रिलायंस इंडस्ट्रीज
 उत्तर   वॉलमार्ट
फॉर्च्यून ग्लोबल-500 लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की टॉप कंपनी बन गई है। रिलायंस ने रैंकिंग में 42 पायदान की छलांग लगाकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर की कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 106वीं रैंक है। आईओसी का 117वां नंबर है। पिछले साल रिलायंस की 148वीं और आईओसी की 137वीं रैंकिंग थी। अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट इस साल भी टॉप पर है। चीन की सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी सिनोपेक दूसरे नंबर पर है। डच कंपनी रॉयल डच शेल का तीसरा, चाइना नेशनल पेट्रोलियम का चौथा और चीन की ही स्टेट ग्रिड कंपनी का चौथा नंबर है। सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको पहली बार टॉप-10 में आई है। उसका 10वां नंबर है।
प्रश्न 6   गृह मंत्रालय ने हाल ही में देश की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट को अंतर्राष्ट्रीय पुलिस प्रदर्शनी में लांच किया, इस जैकेट का नाम क्या है -
 (अ) सेना कवच
 (ब) भाभा कवच
 (स) करण कवच
 (द) सूर्य कवच
 उत्तर   भाभा कवच
अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने देश की सबसे कम वजनी बुलेटप्रूफ जैकेट भाभा कवच लांच की। भाभा कवच बुलेट प्रूफ जैकेट हैदराबाद की कंपनी ने बनाई है। यह अत्याधुनिक जैकेट एके-47, मिनी इंसास और एसएलआर से चली हुई गोलियों और 7.62 एमएम हार्ड स्टील कोर गोलियों का सामना कर सकती है। यह 360 डिग्री में सुरक्षा प्रदान करती है। यह जैकेट एनआइजे ट्रिपल आइ प्लस सुरक्षा स्तर की है।जैकेट का वजन 9 किलो 200 ग्राम ह