Thursday 29 May 2014

रोचक जानकारी ☞ छछूंदर एक रात में लगभग 300 फीट की दूरी तक खोद सकती है। ☞ एक आदमी साल भर में औसतन 1460 सपने देखता है। ☞ कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई सप्ताह तक जिंदा रह सकता है। दरअसल वह सिर कटने से नहीं, भूख से मरता है। ☞ गधे की आंखों की स्थिति कुछ ऐसी होती है कि वह अपने चारों पैरों को एक साथ देख सकता है। ☞ ऊंट की आंख में तीन पलकें होतीं हैं जो उन्हें रेगिस्तान में उड़ने वाली रेत से बचाती हैं। ☞ बिजली की कुर्सी का आविष्कार एक दंत चिकित्सक ने किया था। ☞ बिल्ली की पेशाब अंधेरे में चमकती है। ☞ सूर्य, धरती से 330,330 गुना बड़ा है। ☞ हर साल लगभग 2500 बांए हाथ से काम करने वाले लोग, उन वस्तुओं व उपकरणों का उपयोग करने से मारे जाते हैं जिन्हें दांए हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है। ☞ किसी भी वर्गाकार सूखे कागज को आधा-आधा करके 7 बार से अधिक बार नहीं मोड़ा जा सकता। ☞ दुनिया के लगभग आधे अखबार अकेले अमेरिका और कनाडा में प्रकाशित होते हैं। ☞ एक वायलिन बनाने में लकड़ी के 70 विभिन्न आकार के टुकड़े लगते हैं। ☞ आकाशीय बिजली कड़कने से जो तापमान पैदा होता है वह सूर्य की सतह पर पाए जाने वाले तापमान से पांच गुना ज्यादा होता है ☞ जब कांच टूटता है तो इसके टुकड़े 3000 मील प्रति घंटा की गति से छिटकते हैं। ☞ यदि कभी आप आइसलैण्ड जाएं तो वहां कभी भी रेस्त्रां में बैरे को टिप न दें। ऐसा करना वहां अपमान समझा जाता है। ☞ लास वेगास के जुआघरों में घड़ियां नहीं होतीं। ☞ मनुष्य के शरीर में हर सेकेण्ड 15 मिलियन लाल रक्त कणिकाएं पैदा होतीं हैं और मरती हैं। ☞ अपनी गुफा से निकलते समय, चमगादड़ हमेशा बाईं तरफ को ही मुड़ते हैं। ☞ जिराफ की जीभ इतनी लंबी होती है कि वह अपने कान साफ़ कर सकता है। ☞ जापान के शहर टोकियो में, 50 मिनट से कम दूरी वाली यात्रा के लिए एक साइकिल कार से ज्यादा तेज मानी जाती है।


No comments:

Post a Comment