Sunday 7 December 2014

GK 1 1. राजस्थान का राज्य खेल है। - बास्केटबॉल 2. पहली राजस्थानी फिल्म कौनसी है। - नजरानो 3. राजस्थान में प्रथम परमवीर चक्र किसे दिया गया। - हवलदार मेजर पीरू सिंह (1948, झुंझुनूं) 4. एशिया का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया। - जयपुर का विधायकपुरी 5. सीबीएसई का मुख्यालय कहां है। - नई दिल्ली में 6. राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल होता है। - छह वर्ष 7. आनंदमठ के रचयिता हैं। - बंकिम चंद्र 8. महानरेगा के वर्ष 2009-10 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में राजस्थान की किन दो पंचायतों का चयन किया गया है। - भीलवाड़ा जिले की आसींद पंचायत समिति की रामपुरा व बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की बड़वास छोटी ग्राम पंचायत 9. सलेमाबाद में किस संप्रदाय की प्रधान पीठ है। - निम्बार्क 10. भारत में सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां स्थित है। - असम 11. मिस्र में नील नदी पर कौनसा बांध है। - आसवान 12. नेशनल इंडियन मिल्रिटी कॉलेज स्थित है। - देहरादून 13. बाबरनामा किस भाषा में लिखा गया। - तुर्की 14. हम्मीर महाकाव्य के रचयिता हैं। - नयनचंद्र सूरि 15. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं। -पीएल पूनियां 16. राजस्थान के हरमाड़ा क्षेत्र की किस महिला को कल्पना चावला अवार्ड दिया गया। - सरपंच नौरती देवी को 17. राजस्थान में पहली विधान सभा के अध्यक्ष कौन थे। - नरोत्तमलाल जोशी (झुंझुनूं से निर्वाचित) 18. पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है। - हॉकी 19. भारत में पहला नोबल पुरस्कार किसे मिले। -रविंद्रनाथ टैगोर को 20. सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना किस प्रदेश ने की। -महाराष्ट्र


No comments:

Post a Comment